फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज से पहले रकुल प्रीत सिंह ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, पैपराजी को दिया प्रसाद

Thu, 13 Nov 2025 04:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakul Preet Singh At Siddhivinayak Temple रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' कल यानी 14 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले रकुल ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रकुल प्रीत सिंह अपनी नई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज से पहले आज गुरुवार को मुंबई के दादर में सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रकुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

पैपराजी को बांटा प्रसाद 
रकुल ने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रकुल पीले रंग के सूट में बेहद प्यारी दिखीं। मंदिर से बाहर निकलकर उन्होंने पैपराजी से बात की और उन्हें प्रसाद दिया और दाहिने हाथ से प्रसाद लेने को कहा। रकुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के बारे में
'दे दे प्यार दे 2' में रकुल के अलावा अजय देवगन और आर. माधवन अहम भूमिका में हैं। रकुल इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार की प्रेमिका आयशा खुराना की भूमिका निभा रही हैं। आर. माधवन आयशा के पिता के किरदार में हैं, जो आशीष (अजय देवगन) और आयशा की प्रेम कहानी में रुकावट डालते हैं। 'दे दे प्यार दे 2' पहली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है, जिसमें आशीष और आयशा की प्रेम कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म में प्यार, हंसी और ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग ने बनाया है। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढे़ं: राजामौली ने शेयर किया 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट को लेकर वीडियो, फैंस से की यह खास गुजारिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें