फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजामौली ने शेयर किया 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट को लेकर वीडियो, फैंस से की यह खास गुजारिश

Thu, 13 Nov 2025 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Globetrotter Event: एसएस राजामौली की फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' का इवेंट जल्द ही होने वाले है। इवेंट से पहले राजामौली ने प्रशंसकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
एसएस राजामौली - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से प्रियंका का लुक निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। जिसने फिल्म के लिए फैंस की उत्सुक्ता को और अधिक बढ़ा दिया। फिल्म की रिलीज से पहले एक इवेंट होगा, जिसको लेकर 'ग्लोबट्रॉटर' के निर्देशक एसएस राजामौली ने फैंस से खास अपील की है। जानिए कब और कहां होगा 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट...
विज्ञापन

 

'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट 
हाल ही में विजय की रैली में करूर में हुई भगदड़ और अल्लू अर्जुन से जुड़ी संध्या थिएटर की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मिलकर 'ग्लोबट्रॉटर' की पहली झलक दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इवेंट से पहले राजामौली ने प्रशंसकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान सुरक्षा सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में सभी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

राजामौली का प्रशंसकों से संदेश
राजामौली ने एक्स पर एक वीडियो संदेश में शेयर किया और कहा, '15 नवंबर को ग्लोबट्रॉटर इवेंट में आपसे मिलने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। कृपया अपने एंट्री पास पर लिखे निर्देशों का पालन करें। आरएफसी का मुख्य द्वार बंद रहेगा। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि सभी के लिए यह आयोजन सुरक्षित और आनंददायक हो।'
 
विज्ञापन

ग्लोबट्रॉटर क्या है?
ग्लोबट्रॉटर, जिसे एसएसएमबी29 भी कहा जाता है, एक साहसी खोजकर्ता की कहानी है। कथित तौर पर 116 मिलियन डॉलर के बजट वाली यह फिल्म भारत की सबसे भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, ओडिशा और अफ्रीका में हुई है। यह कहानी एक साहसी व्यक्ति की है, जो रहस्यमयी इलाकों में एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। वह प्रकृति, रहस्य और एक ताकतवर दुश्मन से जूझकर एक प्राचीन रहस्य को उजागर करता है, जो दुनिया बदल सकता है। प्रियंका चोपड़ा के किरदार मंदाकिनी और पृथ्वीराज के किरदार कुंभा के पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं। अब फैंस को फिल्म के इवेंट का इंतजार है। 

यह भी पढ़ें: 58 साल की हुईं जूही चावला, जैकी श्रॉफ-भाग्यश्री ने एक्ट्रेस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें