रिपोर्ट्स का दावा- नहीं मिल रही रकुल को तेलुगु फिल्में
रकुल प्रीत सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी सक्रिय हैं। इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि रकुल ने एक बातचीत में ये कहा था कि उन्हें अब तेलुगु फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि वो लगातार बॉलीवुड में फिल्में करने में व्यस्त हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को साल 2020 में डायरेक्टर निथिन की फिल्म 'चेक' में देखा गया था। इस फिल्म में रकुल के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर भी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने में नाकामयाब हुई थी।
सरदार का ग्रैंडसन में अर्जुन के साथ आई थीं नजर
हाल ही में रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इसके अलावा अगर रकुल प्रीत की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अनुभूति कश्यप की कैंपस कॉमेडी-ड्रामा 'डॉक्टर जी', अजय देवगन की 'मेडे', इंद्र कुमार की एक कॉमेडी फिल्म और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित 'छत्रीवाली' में नजर आने वाली हैं। सरदार का ग्रैंडसन को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिली। रकुल ने 2014 में 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वो साउथ सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।