फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने दिया कोंडा सुरेखा को जवाब, बोलीं- 'मेरा नाम राजनीतिक लाभ के लिए न लें'

Fri, 04 Oct 2024 02:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा को सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि  मेरा या किसी भी कलाकार का नाम राजनीतिक लाभ के लिए न लें।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने हाल ही में समंथा रुथ प्रभु समेत कई अभिनेत्रियों को लेकर दिए बयान में पर सोशल मीडिया जवाब दिया है। कोंडा सुरेखा के समांथा और नागा चैतन्य के तलाक के मुद्दे पर दिए बयान पर रकुल प्रीत सिंह की प्रतिक्रिया आई है। रकुल ने अपना जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने कहा है कि मेरा, समंथा और कुछ अन्य अभिनेत्रियों के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक मामलों में न लें।  

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह ने कही ये बात
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मामले का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री पूरी दुनिया में अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती है। मेरी इस इंडस्ट्री में बहुत अच्छी यात्रा रही है। मैं अभी भी तेलुगू सिनेमा से जुड़ी हुई हूं। मेरा किसी भी व्यक्ति/राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। मैं निवेदन करती हूं कि राजनीतिक लाभ के लिए मेरे नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करना बंद करें। कलाकारों को राजनीतिक झगड़ों और विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। उनके नाम का इस्तेमाल काल्पनिक कहानियों से जोड़कर राजनीतिक लाभ के लिए नहीं करें'।
 



 
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
कोंडा सुरेखा ने दिया ये बयान
दरअसल, एक बयान में कोंडा सुरेखा ने कहा वीआरएस नेता केटीआर पर ड्रग से जुड़ी पार्टियों में शामिल होने का आरोप लगाया और दावा किया कि नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु के तलाक के लिए वह जिम्मेदार है।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुरेखा ने आरोप लगाया कि केटीआर अभिनेत्रियों के फोन टैप करते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। मंत्री ने कहा, 'यह केटी रामा राव ही हैं जिनकी वजह से अभिनेत्री सामंथा का तलाक हुआ... वह उस समय मंत्री थे और अभिनेत्रियों के फोन टैप करते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उनकी कमजोरियां ढूंढते थे... वह उन्हें ड्रग एडिक्ट बनाते थे और फिर ऐसा करते थे... यह सब जानते हैं, सामंथा, नागा चैतन्य , उनका परिवार... सब जानते हैं कि ऐसा कुछ हुआ था।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें