'स्टूडेंट ऑफ द् ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा आजकल शाहरुख खान की फिल्में देखने में व्यस्त हैं। ऐसा इसलिए नहीं कि वो शाहरुख के प्रशंसक है बल्कि वो ये सब अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए कर रहे हैं।
दरअसल सिद्धार्थ ये चाहते हैं कि वो भी शाहरुख की तरह पर्दे पर रोमांस करें। सिद्धार्थ कपूर मानते हैं कि शाहरुख खान रोमांस करते हुए शानदार दिखते हैं।
शाहरूख खान की तरह ही रोमांस की चाहत में सिद्धार्थ रात-रात भर शाहरुख की फिल्मों को देख रहे हैं।