राखी सावंत का स्विम वियर लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
टॉवल पहने दिखीं राखी, फिर दिखाया स्विम वियर लुक
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें वह टॉवल लपेटे खड़ी हैं। पहले वह टॉवल इधर-उधर करती हैं। फिर थोड़ी देर में ब्लैक स्विम वियर लुक में नजर आती हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, ‘मैं इंडिया आ रही हूं, फैंस क्या आप तैयार हैं?’ बताते चलें कि यह वीडियाे पुराना है, क्योंकि हाल ही में राखी सावंत इंडिया में ही मौजूद हैं।
यूजर्स ने आइटम गर्ल को किया ट्रोल
राखी सावंत का स्विम वियर लुक यूजर्स को नहीं भाया है। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मानसिक स्थिति खराब हो गई।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मक्का जाने के बाद ये सब कर रही हैं, अल्लाह हिदायत दे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘कंटेंट के लिए कुछ भी करेंगी?’ एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘सर्जरी सफल हुई या नहीं, होंठों पर अब भी टैग लगा है।’
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘फेंकना बंद करो तान्या मित्तल’, बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स पर राखी सावंत ने कसा तंज
इन शो में नजर आईं राखी सावंत
हाल ही में राखी सावंत को शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया। अपने मजाकिया अंदाज से राखी सावंत ने शो में समा बांध दिया। इस शो में अविका गौर ने भी नेशनल टीवी पर शादी की है। सिंगर बादशाह के साथ भी राखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।