फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मोहब्बत और परिवार के बीच फंसेंगे अजय देवगन, फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Sat, 11 Oct 2025 03:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film De De Pyaar De 2 Release Date: साल 2019 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज डेट को अजय देवगन ने ही फैंस साथ शेयर किया है।
विज्ञापन
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक एज गैप वाले कपल की लव स्टोरी है। इस बार भी अजय देवगन और रकुल प्रीत लीड रोल में होंगे। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ से जुड़ी अपडेट शेयर की है। फिल्म कब रिलीज होगी, यह फैंस को बताया है। 

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट 14 नवंबर 2025 है। फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘प्यार का सीक्वल है क्रूशल। क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पैरेंट्स का अप्रूवल।’ साथ परिवार Vs परिवार का हैशटैग भी किया गया है। 
 


ये खबर भी पढ़ें: Kajol: 'काफी पतले लग रहे हैं', दुर्गा पंडाल में पहुंचे अजय देवगन को देख बोले पैप्स, काजोल ने दिया मजेदार जवाब

फिल्म में आर माधवन भी नजर आएंगे

विज्ञापन

अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में इस बार आर माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म के मोशन पोस्टर में वह अजय देवगन को कार से धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि आर माधवन के किरदार और अजय देवगन के किरदार के बीच दर्शकों को जबरदस्त क्लैश देखने काे मिलेगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें