फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: पक्की सहेली बनकर शर्लिन ने किया राखी को सपोर्ट, यूजर्स बोले- कहानी का नया मोड़, दुश्मन बनी दोस्त

Sat, 11 Feb 2023 09:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत को मुंबई में मीडिया में अपने दोस्तों के साथ स्पॉट किया गया है। राखी ने बताया कि पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रही लड़ाई के बीच उन्हें शर्लिन चोपड़ा से अपार समर्थन मिला है।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। राखी और आदिल की शादी के बाद से दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में, राखी सावंत को मुंबई में मीडिया में अपने दोस्तों के साथ स्पॉट किया गया है। राखी ने बताया कि पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रही लड़ाई के बीच उन्हें शर्लिन चोपड़ा से अपार समर्थन मिला है।

विज्ञापन

राखी - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में राखी कह रही हैं, 'शर्लिन चोपड़ा को मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी, उसने मेरा बहुत साथ दिया। मैंने पुराने गिले-शिकवे भुला दिए। उसने मुझे समझाया। वह बहुत अच्छी लड़की है। मैं उससे मिलने उसके घर गई थी। मैं एक जिंदा लाश हूं, लेकिन उसने मुझे समझाया। उसके चार शब्द मेरे जीने के लिए काफी है। उसने मुझे दिलासा दिया। तू क्या आदिल-आदिल करती है, तुझे फिर से जीना है, फिर से परदेसिया गर्ल बनना है। तुझे मेरे जैसा स्लिम-ट्रिम होना है। काम कर। थैंक्यू शर्लिन, मुझे जगाने के लिए।'
 

">http://

 

 

राखी सावंत - फोटो : social media

राखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आजकल मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उससे शर्लिन को भी 'बुरा' लगा और उसने मेरे कठिन समय में मुझे 'हिम्मत' दी। सोशल मीडिया पर वीडियो कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। वहीं, कुछ लोग राखी और शर्लिन की लड़ाई के बाद से हुई दोस्ती की बात पर काफी हंस भी रहे हैं।
 

">http://

 

विज्ञापन

राखी सावंत - फोटो : social media
राखी की इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'कहानी का नया मोड़, दुश्मन बनी दोस्त।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'एकता कपूर के सीरियल के लिए नई कहानी और कास्ट।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या यहां कोई है जो अभी भी नहीं समझता है कि यह शुद्ध नाटक है? यदि हां तो आपके जीवन में शुभकामनाएं। आपको इसकी जरूरत पड़ेगी, शर्लिन के साथ हुई पूरी बहस भी एक ड्रामा थी। इस बकवास से बहुत थक गए हैं। कहानी में वाइल्ड कार्ड कैरेक्टर की एंट्री।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें