फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सांवत चाहती हैं अब बाप बन जाएं सलमान

Sat, 06 Jul 2013 09:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने इस बार सलमान खान को लेकर एक अटपटा बयान दिया है। राखी सावंत ने कहा है कि उनकी ख्वाहिश है कि सलमान अब बाप बन जाएं। वह भी बिना शादी किए हुए।
विज्ञापन


राखी सावंत ने कहा है कि आमिर और शाहरुख खान की तरह सलमान खान को भी सरोगेसी तकनीक से बच्चे का बाप बन जाना चाहिए। इसके लिए शादी करने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


राखी सावंत ने कहा कि सलमान खान की जिंदगी में कई सारी लड़कियां आयीं लेकिन किसी के साथ सलमान खान का रिश्ता पति और पत्नी जैसा नहीं बन पाया है।

सलमान की जिंदगी में सच्चे रिश्तों की कमी है। यदि वह सरोगेसी तकनीक से एक बच्चे के बाप बन जाएंगे तो उनकी जिंदगी से सूनापन कम हो जाएगा।

राखी सावंत की इस सलाह का सलमान खान ने कोई जवाब नहीं दिया है। मालूम हो कि अभी-अभी शाहरुख खान सरोगेसी तकनीक से तीसरी बार एक बच्चे के बाप बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें