क्वीन ऑफ कॉन्ट्रोवर्सी राखी सावंत ने एक बार फिर ऐसा कुछ कह दिया है जिससे वो सुर्खियों में आ गई हैं। राखी सावंत ने कहा कि जब सलमान और सोहेल डिप्रेश होते हैं तो वो उनकी वीडियोज् देखते हैं। राखी का कहना है कि इस अकाउंट से ही वो अपने फैंस और दूसरे सेलेब्स से जुड़ी रहती थीं।
राखी कुछ समय पहले सोशल मीडिया से अचानक गायब हो गई थीं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया था जिसके करीब 1 लाख फॉलोवर्स थे। हाल ही में राखी ने साफ किया है कि उन्होंने नहीं बल्कि किसी हैकर ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था।
कॉन्ट्रोवर्सी और राखी सावंत का तो जैसे चोली दामन का साथ है। कभी-कभी राखी की कही हुई बातें इतना तूल पकड़ लेती हैं कि फिर उनसे पीछा छुड़ाना राखी के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। अब देखना यह है कि उनकी कही हुई इस बात को सोशल मीडिया इस बार किस तरह से लेता है।