फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी ने शौहर आदिल की गर्लफ्रेंड के नाम का किया खुलासा, पूछा- मेरा पति कितने दिन रखोगी?

Mon, 06 Feb 2023 11:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी ने मीडिया के सामने अपने पति आदिल की इज्जत की धज्जियां उड़ा रखी हैं। अब एक बार फिर राखी ने अपने पति आदिल की कथित गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बता दिया है।
विज्ञापन
राखी और आदिल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज-कल अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी को लेकर चर्चा में चल रही हैं। राखी ने मीडिया के सामने अपने पति आदिल की इज्जत की धज्जियां उड़ा रखी हैं। आदिल ने भी राखी के सारे आरोपों का पलटवार किया था, लेकिन इसका राखी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अब एक बार फिर राखी ने अपने पति आदिल की कथित गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बता दिया है।

विज्ञापन

राखी और आदिल - फोटो : social media

राखी सावंत की पहली शादी की तो सबको खबर है, लेकिन उनकी दूसरी शादी इतने गुपचुप तरीके से हुई कि लोगों को इसकी भनक तक नहीं पड़ी। राखी आए दिन मीडिया में अपने पति को लेकर आपत्तिजनक बयान देती रहती हैं और बाद में कहती हैं कि सब ठीक हो गया है। इन्हीं सबके बीच एक्ट्रेस के भाई राकेश सावंत ने राखी का बीच-बचाव करते हुए कहा , ‘राखी थोड़ी सी अपसेट हो गई हैं, इसलिए कुछ भी बोल रही हैं और जो भी बोल रही हैं, वह अपने होश में नहीं बोल रही हैं। मैं लोगों से बस यही कहूंगा कि हाथ जोड़कर विनती है कि उसकी बातों का बुरा न मानें। उसकी बातों का गलत मतलब न निकालें।’

राखी और आदिल - फोटो : social media

एक तरफ तो राखी के भाई उनका बचाव करने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ राखी अपनी ही धुन में मस्त हैं। पहले राखी ने मीडिया के सामने आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम न बताने की बात कही थी, लेकिन अब राखी ने उसकी पूरी पोल-पट्टी खोलकर रख दी है। राखी ने कहा, ‘उस लड़की का नाम तनु है। उसे शर्म आनी चाहिए। आदिल इसी लड़की के साथ काफी समय से रह रहा है। पहले आदिल ने मुझसे माफी मंगवाई जबरदस्ती यह कहकर कि वह वापस आ जाएंगे, लेकिन वह नहीं आए। उस लड़की को शर्म आनी चाहिए कि किसी के पति को चुरा रही है। मेरा ही सिक्का खोटा है। मैं कुछ नहीं कह सकती। मेरा हसबैंड बचाकर कितने दिन रखोगी। शैम ऑन यू तनु।’
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

">http://

 

 
विज्ञापन

राखी और आदिल - फोटो : social media

बता दें कि बीते दिनों राखी ने दावा कि वह बिग बॉस मराठी में गई थीं। तब सब कुछ आदिल के हवाले करके गई थीं और जब वह पांच हफ्तों के बाद बाहर आई थीं तब फैन्स ने आदिल के अफेयर के बारे में बताया। आदिल और उस लड़की की फोटो और वीडियो दिखाया था। तब मुझे पता चला कि इनका अफेयर चल रहा है।  मैंने आदिल से कहा कि मैं रोज रो रही हूं। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। आपने मेरे साथ ये चीटिंग कैसे किया। मेरी मां के दर्द से ज्यादा मेरे लिए तब कुछ नहीं था।

Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand: सामने आएगा मधुमिता हत्याकांड का सच! जानिए कब और कहां देख सकेंगे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें