शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के दिन से लेकर अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पठान बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। पठान को अभी तक दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है और हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। पठान भारत से लेकर विदेशों में भी तहलका मचा रही है। फिल्म का प्रदर्शन विदेशों में भी काफी अच्छा रहा है। वहीं, दुनियाभर में पठान की कमाई 832 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।