बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत को उनके खराब ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल किया गया था, जिस पर राखी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी को उनके खराब ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल किया गया था, जिस पर राखी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
हेटर्स को दिया करारा जवाब
राखी को ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप के साथ ब्लैक ब्रालेट और ब्लैक लेदर आउटफीट में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी ड्रेस है गालियां खाने वाली, पहले लोग गालियां देते हैं फिर तालियां...'' राखी ने आगे कहा कि चलो शुरू हो जाओ जल्दी जल्दी, गालिया दो। उन्होंने आगे कहा कि बोलो यह कैसी ड्रेस पहनी है हेटर्स पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमें किसी के भाड़े के दिए हुए दुपट्टे और साड़ी नहीं पहननी है।
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस का नमाज पढ़ते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस वीडियो में राखी नमाज पढ़ते वक्त उपर से नीचे तक पूर ढकी नजर आ रही हैं, लेकिन इस बीच उनकी पेंट की लेंथ थोड़ी ऊंची होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।