फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: 'आप बादशाह... मैं क्वीन', क्या रैपर और नोरा के साथ टिक टॉक बनाएंगी राखी सावंत, शेयर किया वीडियो

Thu, 02 Oct 2025 03:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah Nora Fatehi Tiktok: राखी सावंत ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। क्योंकि इस वीडियो में उनके साथ रैपर बादशाह और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राखी सावंत-बादशाह और नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@rakhisawant2511
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रैपर बादशाह और नोरा फतेही के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी दोनों के साथ बातें करती नजर आ रही हैं और खुद को टिक टॉक क्वीन बता रही हैं।
विज्ञापन

राखी का पोस्ट
राखी ने आज अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में राखी के साथ बादशाह और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं। इस लाजवाब वीडियो के साथ राखी ने कैप्शन में लिखा, 'संगीतकार, संगीत रैपिंग के दिग्गज और हॉटनेस डांस की क्वीन बादशाह के साथ मस्ती, नोरा फतेही और मैं विवाद, क्वीन कॉमेडी राखी सावंत मस्ती कर रही है।'
विज्ञापन

क्या खास है इस वीडियो में
राखी सावंत के इस वीडियो में वह कहती हैं, 'भाई आज मेरे साथ क्या हो रहा है, आज कितने धमाके होंगे।' फिर अचानक से राखी रैपर बादशाह की ओर अपना कैमरा घूमाती हैं और फिर बादशाह कहते हैं 'नमस्कार...'। फिर राखी कहती हैं, 'आप बादशाह हैं और मैं टिक टॉक की क्वीन हूं'। इसके बाद राखी बादशाह से कहती हैं, 'आप मेरे टिक टॉक के दोस्तों से क्या कहना चाहोगे?' इस पर बादशाह कहते हैं, 'हाय... आप मेरा टिक टॉक भी ज्वाइन करो'। इसके बाद राखी कहती हैं कि वह जल्द ही नोरा फतेही के साथ भी टिक टॉक ज्वाइन करेंगी।' इसके बाद राखी रैपर बादशाह से कहती हैं, 'आप फैंस से कहो कि सभी उन्हें टिक टॉक पर फॉलो करें?' तो इस पर बादशाह कहते हैं, 'आप प्लीज राखी जी को सपोर्ट करें, वैसे पता नहीं इनको कौन सपोर्ट नहीं करता। सपोर्ट की जरूर तो हम जैसो को पड़ती है।' बादशाह की इन बातों को सुनकर राखी बेहद खुश हो जाती हैं और कहती हैं, 'OMG ये क्या कह दिया आपने...' इसके बाद राखी कहती हैं कि बादशाह के सारे गाने उन्हें बेहद पसंद हैं। 

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor: 'सबसे अच्छी दोस्त...', सोनम कपूर ने अपनी बेस्टी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें