फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: सिंदूर खेला के रंग में रंगी काजोल, परिवार संग मां दुर्गा को दी विदाई; देखें वायरल वीडियो

Thu, 02 Oct 2025 02:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Durga Puja: काजोल हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करती हैं। इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा काजोल और उनके परिवार ने मनाई। सोशल मीडिया पर उत्सव के आखिरी दिन की कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें काजोल सिंदूर खेला खेलती नजर आईं। 

विज्ञापन
सिंदूर खेला में खुश दिखीं काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@bollywoodpap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर काजाेल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव की कुछ वीडियो वायरल हैं। वह उत्सव के आखिरी दिन सिंदूर खेला कार्यक्रम में मौजूद दिखीं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स और काजोल के परिवार के सदस्य भी इस उत्सव में दिखे। इस मौके पर बेटी न्यासा और बहन तनीषा के साथ काजोल का अलग ही अंदाज नजर आया।

विज्ञापन


काजोल ने रितुपर्णा सेन को लगाया सिंदूर 
सिंदूर खेला, बंगाल की दुर्गा पूजा में एक खास तरह की कार्यक्रम होता है। इसमें सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। काजोल ने भी रितुपर्णा सेन को सिंदूर लगाया। काजोल के चेहरे और मांग पर भी सिंदूर लगा दिखा। इस उत्सव के बाद मां दुर्गा को विदा किया जाता है और उत्सव समाप्त होता है।  


ये खबर भी पढ़ें: Kajol: 'काफी पतले लग रहे हैं', दुर्गा पंडाल में पहुंचे अजय देवगन को देख बोले पैप्स, काजोल ने दिया मजेदार जवाब 

बहन तनीषा मुखर्जी पर काजोल ने बरसाया प्यार

विज्ञापन

सिंदूर खेला से पहले बहन तनीषा के साथ काजोल बातें कर रही हैं, अपनी बहन को खूब लाड़ कर रही हैं। वह तनीषा का माथा चुमती हैं। इसके बाद दोनों साथ में सेल्फी क्लिक करती हैं। 




बेटी न्यासा संग दिखा अलग अंदाज
बेटी न्यासा के साथ भी काजोल ने सेल्फी क्लिक करवाने के लिए अलग तरह से पोज दिए। काजोल की बेटी न्यासा देवगन का ट्रेडिशनल लुक दुर्गा पूजा के मौके पर देखने को मिला। न्यासा भी काजोल के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों में काफी व्यस्त नजर आई थीं।   


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें