राखी सावंत पिछले दिनों अपनी शादी और तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। अब आदिल से तलाक का प्रॉसेस पूरा होने के बीच राखी को फिर से प्यार हो गया है?
टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत मुंबई लौट आई हैं। वह दुबई गई थीं और आते ही उन्होंने पैप्स से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह अवॉर्ड फंक्शन के लिए देश से दूर थीं। वहां उनकी अकेडमी के बच्चों का परफॉर्म्स होना था और इसलिए उन्हें एक महीने का समय लगा। इस दौरान बिग बॉस फेम राखी ने सलमान खान, सारा अली खान और विक्की कौशल पर भी रिएक्ट किया। राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने दबुई में अपना क्लब और होटल खरीदा है। इस दौरान 'ड्रामा क्वीन' आदिल खान दुर्रानी केस पर अपेडट दिया तो वहीं उन्होंने हिंट दिया कि उन्हें दुबई में नया प्यार मिल गया है।