फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi-Adil: दुबई में बुर्ज खलीफा मांग रही थीं राखी सावंत, बॉयफ्रेंड आदिल ने कीमती तोहफा देकर कर दिया हैरान

Sun, 31 Jul 2022 05:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत इस समय आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं और अक्सर दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। अब एक बार फिर से आदिल ने राखी को ऐसा तोहफा दिया है, जिसे देखने के बाद वह खुद भी हैरान रह गईं।
विज्ञापन
आदिल खान-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस और बेबाक बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह आदिल को डेट कर रही हैं और अब हर इवेंट और कई जगहों पर उन्हें आदिल के साथ स्पॉट किया जाता हैय़ हर दिन वह कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जिसकी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। दोनों अक्सर साथ घूमते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर आदिल और राखी का एक नया वीडियो पैपराजी पेज से साझा किया गया है, जिसमे राखी को बुर्ज खलीफा के आगे डांस करते देखा जा सकता है और इसी बीच बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया कि राखी का मुंह खुला रह गया।

विज्ञापन

गिफ्ट देख हैरान रह गईं राखी सावंत
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी बुर्ज खलीफा के आगे 'दिला दे मुझे बुर्ज खलीफा' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। ब्लैक कलर के शिमरी थाई स्लिट गाउन में राखी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही राखी आदिल से कहती हैं दिला दे मुझे बुर्ज खलीफा तो वह राखी के आगे एक बॉक्स बढ़ा देते हैं। जिसे खोलते ही राखी हैरान हो जाती हैं। दरअसल, आदिल दुर्रानी ने राखी को डायमंड का नेकलेस तोहफे में दिया है।
 
 
विज्ञापन

जमकर प्यार लुटाते दिखे यूजर्स
आदिल से इतना एक्सपेंसिव गिफ्ट पाकर राखी के चेहरे पर हैरानी और खुशी दोनों ही दिखाई दे रही थी। इसके बाद आदिल ने राखी को अपने हाथों से नेकलेस भी पहनाया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स को मजेदार कमेंट भी करते देखा जा सकता है। एक यूजर ने आदिल और राखी का ये वीडियो देखने े बाद लिखा- इनकम टैक्स की रील आने वाली है। वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने राखी के लिए दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- भगवान प्लीज अब राखी को खुश रखना, यही विश है के ये रखे राखी को अगर राखी बदल रही है। अन्य यूजर्स को भी आदिल और राखी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें