अयान ने लोगों को कहा शुक्रिया
सोशल मीडिया पर दर्शकों का धन्यवाद देते हुए अयान ने लिखा, 'दो सप्ताह पहले हमने केसरिया गाना रिलीज किया था। इस गाने को प्यार देने के लिए बहुत आभार...एक नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है और हम केसरिया से आगे बढ़कर एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर केसरिया गाना ब्रह्मास्त्र का दिल है तो 'देवा देवा' इसकी आत्मा है।'
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। ब्रह्मास्त्र की घोषणा जुलाई 2014 में की गई थी, लेकिन इसे बनाने में कई वर्ष लग गए। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, लंदन, न्यूयॉर्क, एडिनबर्ग और वाराणसी सहित कई अन्य जगहों पर की गई है। यह बॉलीवुड में बनी अब तक की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है।