राजश्री प्रोडक्शंस ने किया लोगों को सचेत
राजश्री प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सावधानी नोटिस जारी किया। इसमें कंपनी के नाम पर फेक कॉल किए जाने और उनसे पैसा ऐंठने वालों का पर्दाफाश किया गया। साथ ही लोगों को ऐसे फेक कास्टिंग डायरेक्टर्स के झांसे में न आने के लिए सचेत किया गया। इसमें कहा गया है कि राखी लूथरा और वेलेंटीना चोपड़ा राजश्री प्रोडक्शंस के एकमात्र अधिकृत कास्टिंग डायरेक्टर्स हैं।
कंपनी की प्रतिष्ठा पर दिया जोर
प्रोडक्शन हाउस ने दी बड़ी जानकारी
बैनर के तले बनीं कई प्रतिष्ठित फिल्में और सीरियल
राजश्री प्रोडक्शंस ने 'दोस्ती', 'सूरज', 'चितचोर', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये', 'नदिया के पार', 'सारांश', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी प्रतिष्ठित फिल्में बनाई हैं। फिल्मों के अलावा बैनर ने 'वो रहने वाली महलों की', 'यहां मैं घर घर खेली' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा'जैसे लोकप्रिय टीवी शो का भी निर्माण किया है।
Love Sitara Trailer: आधुनिक रिश्तों पर आधारित है शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा', ट्रेलर में दिखा भरपूर ड्रामा