कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
उनके इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आना शुरु हो गए हैं। कुछ लोग उनके सपोर्ट में लिखकर बधाई दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- ‘जेल का ताला टूट गया, यादव जी छूट गया। वहीं एक ने लिखा- ‘सर आप खुश रहो, हम सब आपके साथ हैं।’ एक यूजर ने लिखा- ‘वेल्कम बैक कॉमेडी किंग।’
कुछ लोगों ने किया ट्रोल
वहीं कुछ लोगों ने लोन के मुद्दे को उठाकर उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘सलमान खान के पैसे लौटा देना सर प्लीज।’ एक ने लिखा- उधार मत लेना अब हम लोगों को बता देना।’ एक यूजर ने कमेंट किया- ‘कोई नहीं भाई, लेकिन जिससे पैसे लिए थे उसके वापस कर देना।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘बिजनेसमैन के पैसे लौटा दिए क्या।’
क्यों जेल गए थे राजपाल ?
दरअसल साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थीं। इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जो बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। ऐसे में राजपाल यादव को फिल्म में भारी नुकसान हुआ और वो कर्ज नहीं चुका पाए। अदालत की ओर से उन्हें कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए।