आलिया ने भेजा विहान के लिए तोहफा
आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान के लिए बहुत प्यारा तोहफा भेजा है। इस तोहफे की खास तस्वीर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तोहफे की फोटो शेयर की है। इस गिफ्ट हैप्पर में नीले रंग का एक नरम खरगोश का खिलौना और बच्चे के लिए गर्म कंबल जैसी चीजे नजर आ रही हैं। इसके साथ कटरीना ने लिखा, 'इस प्यारे cuddly खिलौनों के लिए धन्यवाद।'
इस फिल्म में विक्की के साथ नजर आएंगी आलिया
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लव एंड वॉर' 2027 में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड करियर को लेकर किए खुलासे, साथ ही बताई 'द ब्लफ' से जुड़ी बातें; बोलीं- 'कामयाबी...'