सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ
बता दें कि राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को एक चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। साथ ही राजपाल यादव ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में कोई उनका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन अब कई लोग अभिनेता की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद ने उन्हें फिल्म ऑफर की है। उनके बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की मदद का वादा किया है। जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल यादव की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से उन्हें 1 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
क्या है चेक बाउंस का मामला?
राजपाल यादव ने एक कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का कहना है कि राजपाल यादव ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वे सब बाउंस हो गए। कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले।
तिहाड़ जेल में किया राजपाल यादव ने आत्मसमर्पण
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोक दिया था, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को पैसे चुकाएंगे। कोर्ट में कई बार वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार पैसे नहीं चुकाए। कोर्ट ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत गलत है और वे कोर्ट के भरोसे को तोड़ रहे हैं। इस मामले में राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।