फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटी राहा के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहते हैं रणबीर कपूर, बोले- 'मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता...'

Tue, 10 Feb 2026 05:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Relationship With Raha Kapoor: रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही रणबीर ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी राहा कपूर के साथ किस तरह का रिश्ता रखना चाहते हैं?
विज्ञापन
आलिया-रणबीर कपूर और राहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी पहली संतान राहा कपूर का स्वागत किया। आलिया ने कई बार बताया है कि रणबीर अपनी बेटी के साथ बहुत समय बिताते हैं। जानिए कैसा है राहा और रणबीर का रिश्ता?

विज्ञापन

पिता ऋषि के साथ कैसा था रणबीर का रिश्ता
रणबीर कपूर के यूट्यूब चैनल 'किंगडम' पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी राहा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। रणबीर ने बताया कि उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता थोड़ा दूर-दूर वाला था। उस जमाने में पिता और बेटे के बीच ऐसी ही दूरी रहती थी, जैसे एक कांच की दीवार हो।

राहा के साथ कैसा है रणबीर का रिश्ता
रणबीर नहीं चाहते कि उनकी बेटी राहा के साथ भी ऐसा ही हो। रणबीर ने कहा, 'मैं उस दीवार को तोड़ना चाहता हूं। मैं राहा का दोस्त बनना चाहता हूं। मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता हूं कि वो जहां चाहे उड़ सके।'

कपूर परिवार की विरासत
कपूर परिवार की विरासत पर भी रणबीर ने बात की। रणबीर मानते हैं कि अगर कोई सिर्फ पिछले लोगों की नकल करता है, तो सफलता सीमित रह जाती है। व्यक्ति को अपना अलग तरीका और नई सोच लानी चाहिए। अगर सच्ची भावना और विरासत को आगे बढ़ाया जाए, तो कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

किस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर?
फिल्मों की बात करें तो रणबीर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: भाग 1' में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे भी हैं। यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें