कंगना-राजकुमार की आने वाली फिल्म
कंगना रनौत जल्द ही इमरजेंसी में नजर आएंगी और आज ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। नए ट्रेलर में 1975 के उथल-पुथल भरे दिनों की राजनीतिक बिसात को दिखाया गया है। इस फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी के अलावा कई अभिनेता नजर आएंगे। राजकुमार राव की बात करें तो उन्हें आखिरी बार विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था। इस कॉमेडी फिल्म में राजकुमार के साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। इससे पहले राजकुमार स्त्री 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। इस फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे।
Toxic-Yash: टॉक्सिक निर्माताओं ने डिलीट किया फिल्म का पोस्टर, इस खास दिन रिलीज होगा यश का दमदार लुक