शॉर्ट फिल्म शूट करने के लिए मिलेंगी सुविधाएं
मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI), प्रतिष्ठित मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने आज सोमवार 6 जनवरी को ‘मामी सेलेक्ट – फिल्म्ड ऑन आईफोन’ पहल के दूसरे संस्करण का एलान किया है। इस पहल का मकसद देश के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को अवसर देना है। इसके तहत इस बार देशभर से चार नए फिल्म निर्माताओं को अवसर दिया जाएगा। चयनित निर्माताओं को शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा फिल्म शूट करने के लिए आईफोन 16 प्रो मैक्स और फिल्म की एडिटिंग के लिए उन्हें मैकबुक प्रो दिए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Azaad Official Trailer: ‘आजाद’ के ट्रेलर में अजय देवगन का बागी अंदाज, अमन देवगन-राशा थडानी की जमी जोड़ी
चार क्षेत्रीय भाषाओं में बनानी होंगी फिल्में
मामी फेस्टिवल के डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने इसका एलान किया है और खुशी जाहिर की है। मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें लिखा है, 'हमें इस साल के अपने पहले कार्यक्रम - मामी सेलेक्ट: फिल्म्ड ऑन आईफोन का एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इसमें देशभर के उभरते फिल्म निर्माताओं को हिंदी, मलयालम, मराठी और तमिल में चार क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनानी होंगी'।