बेहद खूबसूरत गुलाबी घाघरा चोली और घूंघट वाले लुक के साथ रुचि ने महिलाओं की आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की आवाज उठाई है।
इस लुक जरिए रुचि गुज्जर ने घूंघट प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की है। साथ ही राजस्थान की हस्तकला और संस्कृति का जश्न भी मनाया है।
कान फिल्म फेस्टिवल के मंच से रुचि गुज्जर ने एक खास संदेश भी दिया है। वह कहती हैं, ‘मैंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं पहना। मैंने इसे विरोध के तौर पर पहना है। एक महिला का सम्मान उसकी पहचान छिपाकर नहीं किया जा सकता है। अगर मेरी यह वॉक किसी एक महिला के लिए भी जीवन को बदल सकती है तो मेरा मकसद सफल हो जाएगा।’
रुचि गुज्जर की इस पहल की तुलना उन हॉलीवुड सितारों से भी की जा रही है जिन्होंने बड़े मंचों का इस्तेमाल सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए किया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।
रुचि गुज्जर की यह ड्रेस रूपा शर्मा ने डिजाइन की है। गुलाबी रंग के लहंगे पर सिल्वर जरी वाली कढ़ाई की गई है।
इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पारंपरिक राजस्थानी गहने, चूड़ियां पहनी हैं। पारदर्शी घूंघट से अपना चेहरा पहले कवर किया, उसके बाद घूंघट हटा दिया।
बता दें कि पिछले साल भी रुचि गुज्जर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। पिछली बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला एक हार यानी नेकलेस पहना था। यह नेकलेस पहनकर वह खूब वायरल हुई थीं।