फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत ने कहा, मेहनताने के मुद्दे को बातों से सुलझाएं प्रोड्यूसर्स और कर्मचारी

Wed, 02 Aug 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
रजनीकांत
विज्ञापन
साउथ इंडिया फिल्म एंप्लॉयज फेडरेशन सदस्यों के लिए हुआ वेतन समझौता 31 जुलाई को समाप्त हो चुका है और अब कर्मचारियों की मांग है कि इसमें संशोधन किया जाए। जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। आपको बता दें  कि  करीब 20 तमिल फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में ये हड़ताल साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
विज्ञापन


तमिलनाडु फिल्म प्रोड्यूशर काउंसिल की तरफ से बयान जारी किया जा चुका है कि वो कर्मचारियों को संशोधित मेहनताना देने को तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं काउंसिल की तरफ से बयान जारी किया गया है कि एंप्लॉयज फेडरेशन के फेडरेशन के वो सदस्य जो हड़ताल में नहीं गए हैं, उनके साथ हम काम करने को तैयार हैं। इसके अलावा ऐसे कर्मचारी जो इस फेडरेशन का हिस्सा नहीं उनका भी स्वागत है। 

मामले को तूल पकड़ते देख साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बयान दिया है। अपने बयान में रजनीकांत ने इस मामले को बातों के जरिए सुलझाने की कोशिश करने की सलाह दी है।   
विज्ञापन

  Rajinikanth urges Film Employees Federation of South India and Tamil Film Producers’ Council to solve wage demand issue through talks. pic.twitter.com/eZuAEGHJKQ — ANI (@ANI_news) August 2, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें