फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो महिला कैसे हो सकती है जो जींस और टी शर्ट पहनती है': सेंसर बोर्ड

Wed, 02 Aug 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट दिए हैं। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड के एक सदस्य ने फिल्म की प्रोड्यूसर किरण श्रॉफ से ये तक कह डाला कि वो महिला कैसे हो सकती है जो जींस और टी शर्ट पहनती है।
विज्ञापन


इसी को लेकर हाल ही में नवाजुद्दीन ने मीडिया से बातचीत की। अपनी फिल्म को 48 कट मिलने पर नवाजुद्दीन ने कहा, "अभी मुझे क्या है ना कि मुझे डायरेक्टर से पूछना पड़ेगा कि 48 कट हैं तो  मेरे लिए भी ज्यादा वो है... क्योंकि हम लोग एक्सपेक्ट कर रहे थे कि 'A' सर्टिफिकेट अगर मिल ही रहा है तो उसमें... उसके बावजूद भी 48 कट हैं तो मैं नहीं जानता।" 

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने डायरेक्टर से बात करूंगा। मुझे तो अभी पता चला है लेकिन अगर ऐसा कर हैं तो फिल्म ही खत्म हो जाएगी पूरी... पिक्चर कहां से बचेगी?"
विज्ञापन


नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या आप इससे निराश हैं? इस पर उन्होंने कहा, "हां बिल्कुल थोड़ा अफसोस तो हो ही रहा है। देखते हैं बात करनी पड़ेगी मुझे कि क्या है।" 

आपको बता दें कि इससे पहले एकता कपूर की फिल्म 'लिप्सटिक अंडर माय बुर्का' के लिए भी सेंसर बोर्ड का यही रवैया था। इसके साथ ही फिल्म की बिजनेस पार्टनर किरण श्रॉफ के साथ भी सेंसर का हैरान कर देने वाला रवैया सामने आया है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की सीनियर मेंबर्स ने किरण से कहा, "महिला होकर आप ऐसे सबजेक्ट पर फिल्म कैसे बना सकती हो?" 

इतना ही नहीं बोर्ड के एक और मेंबर ने उनका समर्थन करते हुए यहां तक कहा, "वो महिला कैसे हो सकती हैं अगर वो जींस और टी शर्ट पहनती हैं?" बताया जा रहा है फिल्म को मिले 48 कटों के लिए मेकर्स जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें