नरेंद्र मोदी पर जताया भरोसा
रजनीकांत ने मोदी को योद्धा कहा और कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री मौजूदा स्थिति को शिष्टता से संभालेंगे। रजनीकांत ने कहा, 'नमस्कार, माननीय प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। पहलगाम में हुई बर्बर, निर्दयी घटना के बाद, कई लोगों ने मुझसे कहा कि सरकार अनावश्यक आलोचना के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर देगी, क्योंकि इस कार्यक्रम का विषय मनोरंजन है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि यह कार्यक्रम जरूर होगा, क्योंकि मुझे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरा भरोसा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह एक योद्धा हैं। वह किसी भी चुनौती का सामना करेंगे और जो हम पिछले एक दशक से कह रहे हैं, उसे साबित करेंगे कि वह इस स्थिति का भी शालीनता और बहादुरी से सामना करेंगे और कश्मीर में शांति और हमारे देश को गौरव दिलाएंगे।'
Waves Summit 2025: मोहनलाल ने साझा कीं 'वेव्स' की तस्वीरें, एक फ्रेम में नजर आए ये दिग्गज सितारे
क्या है वेव्स समिट 2025
वेव्स समिट 2025 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला एक खास चार दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को कला, रचनात्मकता और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है। इसमें मनोरंजन जगत के कई सितारे शामिल हुए हैं, जिनमें आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, चिरंजीवी और मोहनलाल समेत कई सितारे हैं।