अच्छी शुरुआत के बाद बेदम हुईं फिल्में
फिल्म 'वॉर 2' और 'कुली', दोनों का शुरुआत कलेक्शन शानदार रहा। ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन जुटाया था। मगर, दूसरे ही हफ्ते से 'वॉर 2' की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई। आज बुधवार को इन दोनों फिल्मों की रिलीज को 21 दिन हो गए हैं।
'वॉर 2' का कलेक्शन
पहले दिन 52 करोड़ का कलेक्शन जुटाकर 'वॉर 2' ने अच्छी शुरुआत की थी। पहले सप्ताह फिल्म ने 204.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे सप्ताह कलेक्शन 27 करोड़ रुपये रहा। करीब 300-400 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। कल मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए थे। आज बुधवार को इस फिल्म ने 24 लाख रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 235.69 करोड़ रुपये है।
फिल्म 'कुली' में रजनीकांत
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुली का बॉक्स ऑफिस
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाकर चौंका दिया था। पहले सप्ताह फिल्म ने 229 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह कमाई 41.85 करोड़ रुपये रही। कल मंगलवार को 20वें दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज बुधवार को 21वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 67 लाख रुपये कमाए हैं।
बजट से काफी दूर दोनों फिल्में
'कुली' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 282.12 करोड़ रुपये हो चुका है। इसे करीब 400 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इस हिसाब से फिल्म अपना बजट निकालने से बहुत दूर है। 'कुली' में आमिर खान भी अहम रोल में नजर आए हैं। श्रुति हासन और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, अयान मुखर्जी निर्देशित 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी भी नजर आई हैं।