फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara 2: क्या अहान-अनीत की 'सैयारा' का बनेगा सीक्वल? दूसरे पार्ट पर निर्देशक मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 03 Sep 2025 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Part 2: इस साल रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस बीच इसके सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। दूसरे पार्ट पर हाल ही में फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन
'सैयारा'-मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई में अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। काफी वक्त से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इस फिल्म का सीक्वल भी आएगा? इस सवाल का जवाब खुद मोहित सूरी ने दे दिया है।

विज्ञापन

सीक्वल को लेकर क्या बोले मोहित सूरी?
हाल ही में मोहित सूरी ने 'सैयारा पार्ट 2' को लेकर चुप्पी तोड़ी। एक बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या 'सैयारा' के सेकेंड पार्ट की तैयारियां हो रही हैं? इस पर मोहित सूरी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'दूसरे पार्ट की प्लानिंग नहीं है। यह बेहद स्पेशल मूमेंट है, इसे एंजॉय करते हैं। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है और सीक्वल के साथ सफलता को भुनाने का कोई इरादा नहीं है'।

Punjab Floods: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ



नेटिजन बोले- 'शुक्रिया'
मोहित सूरी ने साफ कर दिया है कि वे फिल्म 'सैयारा 2' नहीं बना रहे हैं। उनके इनकार करने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स उन्हें शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'इसका पार्ट 2 बनाने की कोई जरूरत भी नहीं है'।



विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर रही है 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे ने एक्टिंग डेब्यू किया है। वहीं, बतौर लीड अभिनेत्री अनीत पड्डा की भी यह पहली फिल्म है। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 329.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। युवाओं के बीच फिल्म का खासतौर से क्रेज देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें