फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalaingar 100: पूर्व सीएम एम करुणानिधि के शताब्दी समारोह में शरीक हुए रजनीकांत, ये सितारे भी आए नजर

Tue, 09 Jan 2024 10:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व सीएम एम करुणानिधि की स्मृति में शताब्दी समारोह को तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने आयोजित किया। इवेंट चेन्नई में हुआ, जहां दक्षिण सिनेमा के कई सितारों ने शिरकत की।
विज्ञापन
'कलैगनार 100' इवेंट में साउथ सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। दिवंगत सीएम की स्मृति में हुए 'कलैगनार 100' कार्यक्रम में साउथ के तमाम सितारों ने शिरकत की। सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और नयनतारा सहित कई दिग्गज हस्तियां नजर आईं। पूर्व सीएम एम करुणानिधि को उनके प्रशंसक कलैगनार कहा करते थे, इसका मतलब है कला का जानकार। राजनीति की दुनिया में आने से पहले करुणानिधि बतौर स्क्रिप्ट राइटर सिनेमा की दुनिया में भी सक्रिय रहे।

विज्ञापन


चेन्नई में हुआ इवेंट
शताब्दी समारोह को तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने आयोजित किया। यह इवेंट चेन्नई रेस कोर्स में हुआ। इसमें रजनीकांत और कमल हासन के अलावा धनुष, नयनतारा, कीर्ति सुरेश और वाडिवेलु समेत कई चर्चित हस्तियां उपस्थित रहीं। रजनीकांत हमेशा की तरह सादगीभरे अंदाज में नजर आए। सुपरस्टार ऑल व्हाइट कॉस्ट्यूम में दिखे। वहीं, कमल हासन ब्लैक कलर के कपड़ों में शानदार लगे।
Manoj Bajpayee: गायक का किरदार करने से पहले सीखी हारमोनियम, अब ‘तू ही रे’ गाने के लिए फुल ट्रेनिंग
विज्ञापन


साथ में देखा करते थे सिनेमा
रजनीकांत और कमल हासन के कलैगनार एम करुणानिधि के साथ काफी अच्छे ताल्लुक थे। तीनों अक्सर साथ में सिनेमा का लुत्फ उठाया करते थे। पूर्व सीएम करुणानिधि ने सिनेमा की दुनिया में करियर का आगाज बतौर स्क्रिप्ट राइटर किया था। बाद में वे राजनीति की तरफ मुड़ गए और यहां एक मुकाम हासिल किया। वे डीएमके पार्टी से जुड़े थे और तमिलनाडु में बतौर मुख्यमंत्री पांच कार्यकाल तक सेवाएं दीं। एम करुणानिधि का जन्म तीन जून 1924 को हुआ था। अगस्त 2018 में 94 साल की आयु में उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' देखने के लिए मेकर्स ने दिया शानदार ऑफर, अब मात्र इतने रुपये में उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

रजनीकांत ने की तारीफ
'कलैगनार 100' कार्यक्रम में रजनीकांत ने करुणानिधि की खूब तारीफ की। सुपरस्टार ने कहा कि अगर वे सिनेमा से राजनीति में नहीं गए होते, तो उन्होंने कई और शिवाजी और एमजी रामचंद्रन बनाए होते। वहीं, कमल हासन ने कहा कि कलैगनार ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें देखकर मेरे सामने आए सभी मौकों का इस्तेमाल किया और सीखा। मैं अब तक इसका पालन कर रहा हूं'।
Hollywood Movies 2024: ये तारीखें अभी से नोट कर लीजिए, आने वाली हैं एक से एक धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें