फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में दिखेगा रजनीकांत-अक्षय कुमार का एक्शन, इतनी स्क्रीन पर चलेगी फिल्म '2.0'

Mon, 25 Sep 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। भारत की तरह चीन में भी रजनीकांत-अक्षय कुमार का एक्‍शन देखने को मिलेगा। इन दोनों सुपरस्टार की मोस्ट अवेटिड फिल्म '2.0' अब भारतीय फैंस के लिए ही नहीं चीनी फैन्स के लिए भी वहां 10 से 15 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। 

पढ़ें-आखिर ये क्या हाल बना रखा है बॉबी देओल के भाई ने, तस्वीर देख चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म '2.0' तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एंथिरन' की सीक्वल है। इस फिल्म में  रजनीकांत डबल रोल में नजर आने वाले हैं। जबकि अक्षय कुमार फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म का डायरेक्शन शंकर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद भारतीय सिनेमा की यह सबसे बड़ी फिल्म होगी जो अगले साल जनवरी माह में रिलीज की जाएगी। खास बात यह है कि फिल्म  '2.0' को विदेशी बाजार में बहुत बड़े पैमाने पर रिलीज किया जायेगा।

4 of 5
 इस बात की जानकारी खुद  ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म '2.0' चीन में लगभग 10,000 से 15,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि आज तक चीन में किसी भी भारतीय फिल्म को इतनी स्क्रीन्स नहीं मिली हैं। . @superstarrajini - @akshaykumar 's #2Point0 will be dubbed in Chinese and will be released in 10,000 to 15,000 screens in #China pic.twitter.com/V4uvvyirbg — Ramesh Bala (@rameshlaus) September 24, 2017
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'दंगल' की जबरदस्त सफलता देखने के बाद लगता है कि चीन के डिस्ट्रीब्यूटर भारतीय फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा भुनाकर मुनाफा कमाना चाहते हैं। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' चीन में किस दिन रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें