राजेश खट्टर ने अब सिद्धार्थ मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि नीलिमा के साथ उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। फिर दोनों मुंबई आए। दोनों का 11 साल का साथ रहा। वह ईशान खट्टर, युवान और शाहिद कपूर के बॉन्ड के बारे में भी बात करते हैं। उन्होंने ये स्वीकार किया कि उनके बेटे युवान से ईशान तो कई बार मिले हैं लेकिन शाहिद कपूर आजतक युवान से नहीं मिले हैं। वह बताते हैं कि आज भी वह सब टच में हैं।
शाहिद कपूर, राजेश खट्टर, वंदना सजनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत में राजेश खट्टर ने यह भी स्वीकारा हैं कि जब उनका और नीलिमा का तलाक हुआ तो 5 साल के ईशान खट्टर पर इसका असर पड़ा था। मगर ईशान ये बात समझते थे कि वह उनसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। उन्होंने ये भी बताया कि आजतक जो कुछ भी उन्होंने खरीदा और बनाया है वह बेटे के बर्थडे पर ही किया है। जैसे 1 नवंबर को ईशान का बर्थडे होता है तो उन्होंने पहली कार इसी दिन खरीदी थी।
शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए राजेश खट्टर ने कहा, 'हमारी एक नॉर्मल लाइफ रही है। 11 साल हमने साथ बिताए हैं। वह मुझे बेहतरीन पिता भी मानते होंगे। जब भी हम मिलते हैं तब हम साथ बिताए पलों की बात करते हैं, लेकिन ज्यादा मुलाकात नहीं हो पाती है। वह बहुत ही प्यारे इंसान हैं।' आगे जब राजेश से पूछा गया कि क्या शाहिद कपूर के करियर का उन्हें भी श्रेय मिलना चाहिए तो इस पर राजेश खट्टर कहते हैं,' वैसे तो सबकुछ शाहिद की मेहनत पर ही डिपेंड करता है, लेकिन अगर मैं अपना रोल देखूं तो कभी-कभी मुझे ये ख्याल आता है कि अगर मैं मुंबई नहीं आता तो नीलिमा भी नहीं आती और शाहिद भी।'
यह भी पढ़ें: 'स्कूप' की रिलीज पर रोक लगवाने में जुटा छोटा राजन, किया हाईकोर्ट का रुख