अंकिता ने लिखा खास पोस्ट
अंकिता ने शो के 14 साल पूरे होने पर लिखा- 'पवित्र रिश्ता को 14 साल हो गए हैं और अभी भी फ्रेश और कनेक्टेड फील कर रही हूं। थैंक्यू भगवान, थैंक्यू एकता कपूर मुझ पर विश्वास रखने के लिए कि मैं अर्चना बन सकती हूं. अर्चना के तौर पर नई पहचान देने के लिए थैंक्यू । लोग मुझे आज भी अर्चना के नाम से याद रखते हैं, मैं बहुत आभारी हूं'। इसी के साथ उन्होंने अपने कैरेक्टर अर्चना की फोटोज भी शेयर की हैं।
यूजर्स को आया गुस्सा
अंकिता की पोस्ट के बाद फैंस निराश हैं। दरअसल, अंकिता ने पोस्ट में सुशांत का जिक्र नहीं किया है। फैंस ने लिखा- सुशांत का जिक्र तक नहीं किया। यहां तक कि सुशांत की एक फोटो तक भी शेयर नहीं की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंकिता मैम आपसे ये उम्मीद नहीं थी', सुशांत सर की एक्टिंग के लिए भी इस शो को बराबर का प्यार दिया गया'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इन लोगों से उम्मीद रखते कैसे हो, समझ नहीं आता'।
बता दें इस शो का निर्माण एकता कपूर ने किया था। शो में अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, के अलावा कई दिग्गज अभिनेता नजर आए थे। वहीं कुछ समय पहले एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता 2.0 का निर्माण भी किया था। जिसमें मानव के रोल में शहीर शेख दिखाई दिए थे, लेकिन फैंस को ये ज्यादा पसंद नहीं आया था।
यह भी पढ़ें: मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना? अभिनेत्री ने कई साल बाद उठाया इस राज से पर्दा