लंबे समय तक सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता
पहली ही फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी गई
मुमताज के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी हिंदी सिनेमा में सबसे सफल रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। दोनों की आठ फिल्मों ने एक के बाद एक प्लैटिनम जुबली हिट्स का रिकॉर्ड बनाया। इस जोड़ी के नाम बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत सफल फिल्म देने का रिकॉर्ड है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी सराहना मिली।
गोल्डन और प्लैटिनम जुबली हिट्स
राजेश खन्ना के स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर में कई दर्जन सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने 74 गोल्डन जुबली हिट और 22 सिल्वर जुबली हिट फिल्में दी।
लगातार सबसे ज्यादा हिट देने का रिकॉर्ड
राजेश खन्ना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिनके नाम लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी अभिनेता नहीं तोड़ सका है। उन्होंने 17 फिल्में लगातार हिट दीं, जिसमें से 15 सोलो और 2 मल्टीस्टारर फिल्में थीं।