शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एकबार फिर चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में राज के अलावा शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, मीता झुनझुनवाला, राजू दुबे के अलावा अन्य का भी नाम शामिल है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में शूट करके ओटीटी को बेचकर उनसे कमाई भी की थी। अब इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस मामले में राज कुंद्रा के वकील ने हैरानी जताई है।
एक बातचीत के दौरान राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि हमें मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि मुंबई साइबर क्राइम ने माननीय न्यायालय के समक्ष ये आरोप पत्र दाखिल किया है। राज कुंद्रा के वकील ने कहा हम कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे।
इसे भी पढ़ें- Bhola: जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक
प्रशांत पाटिल ने आगे कहा कि अश्लील सामग्री के मामले में राज कुंद्रा का कोई हाथ नहीं था और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा- प्राथिमिकी और मीडिया रिपोर्ट से हमें इन आरोपों के बारे में पता चला है। मेरे मुवक्किल राज कुंद्रा का उक्त अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। राज कुंद्रा को न्याय पाने का अधिकार है और वह अपनी रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan: एक किसिंग सीन देने में छूट गए थे कार्तिक के पसीने, 37 रीटेक के बाद निर्देशक ने कह दी थी यह बात
बता दें कि साल 2021 में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद सितंबर में एक और चार्जशीट दायर की गई। अश्लील रैकेट का मामला तब सामने आया जब पुलिस ने मुंबई के मड आइलैंड स्थित राज कुंद्रा के बंगले पर छापेमारी की। इसके बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था।