फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन भाइयों ने बॉलीवुड पर किया 50 साल राज, पहचानते हैं आप?

Thu, 14 Jul 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें बॉलीवुड के तीन अभिनेता भाई नजर आ रहे हैं। इन तीनों भाइयों ने तकरीबन 50 साल बॉलीवुड पर राज किया है। आप नहीं पहचान पाए तो हम बताते हैं। ये तीन भाई राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर हैं। राज कपूर ने 1935 में बतौर बाल कलाकार फिल्मों मे शुरुआत की और 2011 में आखिरी बार शम्मी कपूर पर्दे पर दिखे। कपूर खानदान के बिना भारतीय सिनेमा अधूरा जान पड़ता है, वहीं राज कपूर के बैनर की फिल्मों ने कई कीर्तिमान बनाए हैं।
विज्ञापन


40, 50 और 60 के दशक में राज कपूर ने और 70 व 80 के दशक में शम्मी और शशि ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। आज इन तीन भाईयों में से सिर्फ शशि ही इस दुनिया में हैं। राज और शम्मी अब हमारे बीच नही हैं। अमिताभ बच्चन की शेयर की हुई तस्वीर पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह ये भी है कि उस जमाने की बहुत कम तस्वीरें ही मौजूद हैं। इसमें राज कपूर की मां भी नजर आ रही हैं। T 2315 -Amazing moment : Raj Kapoor, Shammi Kapoor, Shashi Kapoor with their Mother .. pic.twitter.com/NMPXpFeaQb — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 13, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें