फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 Second Poster: 'रेड 2' से सामने आया रितेश देशमुख का पहला लुक, नेतागिरी करते नजर आए अभिनेता

Tue, 25 Mar 2025 12:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2 Second Poster Ritesh Deshmukh: फिल्म 'रेड 2' से अजय देवगन के बाद अब रितेश देशमुख का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह एक नेतागिरी करते नजर आ रहे हैं। रितेश के इस नए लुक के साथ अजय ने उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
रेड 2 से रितेश देशमुख का पहला लुक जारी - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज (25 मार्च) मंगलवार को फिल्म 'रेड 2' से रितेश देशमुखा का पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वह कई लोगों के बीच नेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर लग रहा है कि वह किसी चीज के खिलाफ खड़े होकर नारा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 

रेड 2 का दूसरा पोस्टर जारी
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की रिलीज की घोषणा के साथ उनका पहला लुक भी कल बीते सोमवार को जारी किया गया था। आज फिल्म 'रेड 2' से रितेश देशमुख का पहला लुक सामने आया है। इस लुक को अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'कानून का मोहताज नहीं, कानून का मालिक है दादा भाई'। अजय के इस कैप्शन से लग रहा है कि रितेश इस फिल्म में दादा भाई की भूमिका में नजर आएंगे। आगे अजय ने लिखा, 'रेड 2' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 1 मई 2025।

रेड 2 का पहला पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
रेड 2 से अजय देवगन का लुक
कल बीते सोमवार को अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म से अजय का पहला लुक और इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया था। अजय के इस नए लुक के साथ कैप्शन में लिखा था, 'नया शहर, नई पाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड।'  
विज्ञापन

रेड 2 स्टार कास्ट  
'रेड 2' साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाया गया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता करेंगे। फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए रन टाइम की जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें