ऐसे पार किया मुश्किल दौर
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान राहुल रॉय ने कहा, 'मेरी तबीयत खराब होने के बाद 'वॉक' के शूटिंग करना बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन निर्देशक सहित टीम के अटूट समर्थन में मुझे चुनौतियों से पार पाने में मदद की। मेरी रिकवरी यात्रा में मेडिकल ट्रीटमेंट, स्पीच थेरेपी और करीबियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैंने अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दी और इसके लिए समय लिया। एक्सरसाइज, डाइट और मेडिटेशन के एक अनुशासित रूटीन को फॉलो किया, जिसने मुझे ठीक होने में बहुत मदद की।
Ameesha Patel: 'गदर 2' से अमीषा पटेल को हैं ढेरों उम्मीदें, पैपराजी के सामने मन की बात कहती नजर आईं एक्ट्रेस
वॉक फिल्म की कहानी
राहुल रॉय की फिल्म 'वॉक' राजस्थान और महाराष्ट्र में फिल्माया गया है। 'वॉक' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की 'भीड़' में दिखाई गई कोरोना काल की कहानी का ही अनुसरण करती है। दरअसल, 'वॉक' फिल्म की कहानी कोरोना काल के दौरान देश में लगे लॉकडाउन पर आधारित है। फिल्म में राहुल रॉय ने 'रोशन' की भूमिका निभाई है, जो महामारी के दौरान अपने दोस्त के बेटे को कंधे पर बिठाकर 1000 मील का सफर पैदल तय करता है।
Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे किस मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत, अदालत ने कहा- एक्ट्रेस इसमें भागीदार नहीं