फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tooth Pari Trailer: शांतनु और तान्या की 'टूथ परी' का ट्रेलर जारी, खूनी खेल में तब्दील हुई वैम्पायर लव स्टोरी

Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'टूथ परी' सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत डेंटिस्ट डॉ. रॉट के क्लीनिक से होती है, जहां तान्या अपना दांत लेकर पहुंचती हैं। मुलाकात के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। 
विज्ञापन
टूथ परी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शांतनु महेश्वरी अपनी फिल्मों और डांस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। शांतनु अपनी आने वाली नई वेब सीरीज 'टूथ परी' को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने सीरीज का टीजर जारी किया गया था, जिसे देख दर्शक उत्साहित थे। अब 'टूथ परी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो रोमांच और रोमांस की कहानी को बयां करता है।

विज्ञापन

सीरीज का ट्रेलर
सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत डेंटिस्ट डॉ. रॉट के क्लीनिक से होती है, जहां तान्या अपना दांत लेकर पहुंचती है। मुलाकात के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ती है, तभी शांतनु को पता चलता है कि तान्या वैम्पायर है। वह तान्या से डरने लगते हैं, लेकिन तान्या भरोसा दिलाती हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।



KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस, कैमियो रोल के लिए राम चरण ने ली इतनी रकम

हॉरर सीन्स का तड़का

दोनों की प्रेम कहानी बढ़ते हुए शादी तक बात पहुंची। एक तरफ शांतनु का परिवार शादी के लिए राजी हो जाता है। दूसरी तरफ तान्या की दुनिया में शांतनु के लिए कोई जगह नहीं है, जिसके बाद तान्या का वैम्पायर वाला विकराल रूप सामने आ जाता है। फिर, शुरू होती है हॉरर सीन्स और खूनी खेल की रोमांचक कहानी।

Amir Khan: फिल्म अभिनेता आमिर खान जैन धर्म से इसलिए हैं प्रभावित, इन तीन `अ` का खुद करते हैं पालन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

आपको बता दें कि ‘टूथ परी’ को बंगाली डायरेक्टर प्रतीम दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। इस सीरीज की कहानी कोलकाता के परिवेश पर आधारित है। इस फिल्म में शांतनु के अलावा सिकंदर खेर, आदिल हुसैन, रेवती, सास्वत चटर्जी, तिलोत्तमा शोम और अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज 20 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Juhi Chawla: ड्रग केस से आर्यन खान को बचाने में जूही चावला ने निभाई थी अहम भूमिका, अब जाकर राज से हटाया पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें