फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahat Fateh Ali Khan: महादेव बेटिंग एप में राहत फतेह अली खान का नाम भी शामिल, कभी भी तलब कर सकता है ईडी

Sat, 07 Oct 2023 03:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने रणबीर कपूर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। अब इसी मामले में सिंगर राहत फतेह अली खान का नाम भी सामने आ रहा है और खबर है कि ईडी जल्द ही उन्हें भी समन भेज सकता है।
विज्ञापन
राहत फतेह अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों महादेव सट्टेबाजी ऐप सुर्खियों में बना हुआ है। बीते महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस एप से जुड़े 39 जगहों पर तलाशी के दौरान सोने की छड़ें, आभूषण और कुल 417 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की थी। बीते हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने रणबीर कपूर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। अब इसी मामले में सिंगर राहत फतेह अली खान का नाम भी सामने आ रहा है और खबर है कि ईडी जल्द ही उन्हें भी समन भेज सकता है।
विज्ञापन


महादेव बेटिंग ऐप में राहत फतेह अली खान का नाम भी आया सामने
गौरतलब है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसी ने कई शहरों में छापेमारी की थी और 417 करोड़ रुपये बरामद किए थे। यह मामला तब सामने आया जब ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो लीक हुआ था। केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है कि कौन-कौन दुबई में हुई प्रभाकर की शाही शादी में गया था और किसे सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों से पेमेंट किया गया था और इस मामले में राहत फतेह अली खान का नाम सामने आ रहा है।
 

Mahadev App Scam: महादेव ऐप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप

विज्ञापन

कभी भी जारी हो सकता है ईडी का समन
बता दें कि इन सितारों को प्राइवेट जेट विमान से नागपुर से दुबई लाया गया था। इस शादी समारोह में दोनों प्रमोटर्स ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इन फिल्मी सितारों को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। राहत फतेह अली खान पर आरोप है कि वह भी दुबई में ऐप के प्रमोटर की शादी में शामिल हुए थे और वहां परफॉर्मेंस भी दिया था।
विज्ञापन

 

Pulkit Samrat: महादेव बेटिंग एप स्कैम में पुलकित सम्राट को ईडी ने भेजा समन? अभिनेता का बयान जान रह जाएंगे दंग


सिंगर पर है यह आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ प्रभाकर की शादी में परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट की लिस्ट में नेहा कक्कड़, पुलकित सम्राट, विशाल ददलानी, भाग्यश्री, आतिफ असलम, टाइगर श्रॉफ से लेकर नुसरत भरूचा जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। अगर राहत फतेह अली खान का नाम भी सामने आता है तो यह उनके करियर के लिए काफी बुरा रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें