फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉरर नहीं वयस्क फिल्म है 'रागिनी एमएमएस-2'

Thu, 13 Mar 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'रागिनी एमएमएस2' से जुड़ी ये ऐसी बातें हैं जो इस फिल्म को हॉरर फिल्म से ज्यादा एक हॉट और सेक्स मूवी के रुप में पेश कर रही हैं। आप भी इन जानकारियों से रुबरु होंगे तो जानेंगे कि क्यों फिल्म को सेक्स मूवी माना जा रहा है।
विज्ञापन

सनी लियोनी की अदाएं

पोर्न स्टार सनी लियोनी को लेकर बालाजी फिल्मस ने जो दांव खेला है वह किसी से छिपा नहीं है। सब जानते हैं कि सनी लियोनी की सेक्स छवि को भुनाने से ही फिल्म और सनी दोनों को फायदा मिलेगा।

फिल्म का पहला ट्रेलर ही सनी की हॉट अदाओं का दीदार करा गया था। फिल्म के ट्रेलर में भी सनी के जबर्दस्त एक्सपोजर की झलक दिख रही है।

फिल्म में हैं कई सेक्स सीन

सूत्रों की माने तो फिल्म में कई इंटीमेट सीन रखे गए हैं। फिल्म की शूटिंग स्पॉट पर भी ऐसी खबरें आई थीं कि किसी अनजाने को सैट पर आने की इजाजत नहीं है। यही नहीं कमरों में इंटीमेट सीन की शूटिंग की खबरें आईं।

लेस्बियन किस क्यों?

जिस प्रकार से अब फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है उससे भी लोग हैरत में हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान संध्या मृदुल और सनी लियोनी के लेस्बियन किस ने ये बात पुख्ता की कि फिल्म में हॉरर के कुछ और भी है।

सनी भी हुईं थी नाराज

फिल्म मेकिंग के दौरान ये खबरें भी आईं थी कि सनी लियोनी फिल्म में अपने कई सेक्सी सीन को लेकर नाराज थीं। वह नहीं चाहती थीं कि हॉरर फिल्म में उनका सेक्सी अवतार ज्यादा पेश किया जाए।

पर बाद में एकता ने उनको मना लिया था। यानि फिल्म में सनी का सेक्सी एक्सपोजर तो है ही।

विज्ञापन

बालाजी का रिकार्ड

बालाजी की पिछली कुछ फिल्मों के रिकार्ड पर नजर डालें तो पाएंगे कि एकता कपूर अब फिल्मों को सफल बनाने के लिए उनमें जमकर सेक्स सीन डाल  रही हैं। लव सेक्स और धोखा, डर्टी पिक्चर, क्या सुपर कूल हैं हम जैसी हिट फिल्मों के बाद बालाजी का फंडा सेक्स के इर्द गिर्द घूमने लगा है। रागिनी एमएमएस का पहला पार्ट भी कुछ कम नहीं था। इसको देखते ये कहा जा सकता है कि सनी लियोनी के साथ रागिनी एमएमएस2 में भी सेक्स का तड़का लगया गया होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें