परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
परिणीति के पास आलीशान बंगला और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन
परिणीति के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, इसकी कीमत लगभग 22 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू4 और ऑडीक्यू7 जैसी गाड़ियां हैं। यह सभी गाड़ियां, 40 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हैं।
परिणीति को एक्टिंग के अलावा एड फिल्म, सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई होती है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे
परिणीति तो करोड़ों रुपये की मालकिन हैं लेकिन उनके पति और सांसद राघव चड्ढा के पास सिर्फ 36 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव के लिए जब उन्होंने शपथपत्र दिया था तो उसमें अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। कार के नाम पर राघव के पास मारुति स्वीफ्ट डिजायर है। इसके अलावा 90 ग्राम सोना उनके पास मौजूद है।
राघव के करियर की बात करें तो वह एक चार्टज अकाउंटेंट (सीए) थे। बाद में अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा भेजा। अब वह इस पार्टी को छोड़ रहे हैं।