फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट को घेरा एयरपोर्ट स्टाफ ने, पूर्व बॉडीगार्ड का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 'गले में और कंधे पर...'

Fri, 24 Apr 2026 04:49 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Mobbed By Airport Staff: आलिया भट्ट के पूर्व बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने बताया वो किस्सा जब एयरपोर्ट स्टाफ ने आलिया को घेर लिया था। यह घटना तब हुई थी जब आलिया विदेश यात्रा पर गई थीं। इस दौरान आलिया बहुत डर गई थीं।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट के पूर्व बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने एक पुरानी घटना का खुलासा किया है। जब आलिया को एयरपोर्ट स्टाफ ने घेर लिया था। यही नहीं बल्कि इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

एयरपोर्ट पर क्या हुआ था आलिया के साथ
यह घटना आलिया के डेब्यू के ठीक बाद हुई थी। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म रिलीज होने के बाद आलिया भट्ट पहली बार विदेश की यात्रा पर जा रही थीं। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियर करने के बाद आलिया अकेली एक कोने में खड़ी हो गईं। उनके स्टाफ और बॉडीगार्ड अभी सिक्योरिटी लाइन में थे। जैसे ही एयरपोर्ट स्टाफ और कस्टम अधिकारियों ने देखा कि आलिया अकेली हैं, वे सभी उनके पास आ गए। सबने उन्हें घेर लिया और उत्साहित होकर कहने लगे 'मैम, एक फोटो, बस एक फोटो।'

आलिया के पूर्व बॉडीगार्ड का खुलासा
स्क्रीन के एक इंटरव्यू के दौरान जीशान कुरैशी ने बताया, 'लोग आलिया के बहुत करीब आ गए। कुछ उनके गले और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करने लगे। आलिया बहुत डर गईं और सहमकर हाथ-पैर सिकोड़कर एक कोने में खड़ी हो गईं। जब जीशान कुरैशी का इमिग्रेशन क्लियर हुआ, तो वे दौड़कर आलिया के पास पहुंचे।

आलिया के बॉडीगार्ड ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी स्टाफ को डांटा और कहा 'थोड़ा दूर हटो। वह भले ही स्क्रीन पर हीरोइन हैं, लेकिन असल जिंदगी में एक लड़की हैं। अगर कोई लड़की अकेली खड़ी है तो कम से कम दूरी तो बनाओ।' जीशान ने बताया कि वे 3-4 साल तक आलिया के साथ काम कर चुके हैं, जब वे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने आलिया को सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकाला। 

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

'अल्फा' में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' (Alpha) यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शिव रवेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। बॉबी देओल मुख्य विलेन और अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें