फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका मदान के जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने लिखा खास संदेश, बताया अभिनेत्री को 'क्वीन ऑफ हार्ट्स'

Fri, 01 May 2026 07:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Radhikka Madan Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान का आज 31वां जन्मदिन है। राधिका के जन्मदिन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विहान सम्राट ने खास संदेश लिखा है।
विज्ञापन
राधिका मदान और विहान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री राधिका मदान आज 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके कथित बॉयफ्रेंड विहान सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यार भरा मैसेज शेयर किया है।

विज्ञापन

विहान का संदेश
विहान ने राधिका को 'क्वीन ऑफ हार्ट्स' कहते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। विहान ने लिखा, 'सबसे शानदार महिला, मेरी हर शरारत की साथी और मेरी सबसे भरोसेमंद राजदार को जन्मदिन मुबारक।' विहान ने आगे लिखा, 'हर किसी की जिंदगी में एक राधिका होनी चाहिए।' विहान ने राधिका की फिनलैंड ट्रिप की एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।

क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं विहान और राधिका?
विहान और राधिका ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन कई अक्सर पर साथ दिखने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करने की वजह से उनके डेटिंग की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

राधिका और विहान का वर्कफ्रंट
राधिका मदान हाल ही में प्राइम वीडियो की फिल्म 'सूबेदार' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर की बेटी 'श्यामा' का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड सैनिक की है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। राधिका के अलावा विहान सम्राट को मुख्य रूप से मशहूर वेब सीरीज 'Mismatched' और 'Call Me Bae' में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, तैमूर और जेह की दिखी प्यारी झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें