फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक बनीं राधिका आप्टे, पहली फिल्म में शाहाना गोस्वामी और गुलशन देवैया पर जताया भरोसा

Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Radhika Apte - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

पैडमैन, बदलापुर, अंधाधुन जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का करिश्मा दिखा चुकीं अभिनेत्री राधिका आप्टे अब निर्देशन में हाथ आजमाने जा रही हैं। वह अपनी शुरुआत एक शॉर्ट फिल्म 'स्लीपवॉकर्स' से करेंगी, जिसमें उनके दोस्त गुलशन देवैया और शाहाना गोस्वामी काम करेंगे। इस शॉर्ट फिल्म को राधिका ने खुद लिखा है, और इसे अभिषेक चौबे, हनी त्रेहान और ललित शर्मा निर्मित कर रहे हैं।

गुलशन और राधिका बहुत पुराने और काफी अच्छे दोस्त हैं। वह अपनी दोस्ती की खातिर इस फिल्म को करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर मैं फीचर फिल्म या वेब सीरीज जैसे प्रोजेक्टों पर काम करना पसंद करता हूं। चूंकि यह मेरी पसंदीदा दोस्त राधिका के निर्देशन में बन रही उनकी पहली फिल्म है, इसलिए इसके लिए मना करना मेरे लिए असंभव था। इस फिल्म में काम करने से मुझे शाहाना गोस्वामी के साथ भी काम करने का मौका मिलेगा। मुझे शाहाना का काम बहुत पसंद है। और यह मेरी खुशकिस्मती होगी कि मैं इस फिल्म में उनके साथ काम करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Gulshan Devaiah - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गुलशन को हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' और अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'अफसोस' में देखा गया है। रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली एक वेब सीरीज 'फॉलन' की शूटिंग भी उन्होंने हाल ही में शुरू की है। उन्होंने बताया, 'राधिका की इस फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण लेकिन बहुत खास है। शाहाना के साथ पर्दे पर मेरा तालमेल इतना अच्छा हो गया है कि मैं उनके साथ अब और काम करना चाहता हूं। 'स्लीपवॉकर्स' के बारे में मैं इतना बता सकता हूं कि इसकी कहानी हमारे समाज, समुदाय, प्रकृति के बीच संतुलन की कमी पर एक कटाक्ष की तरह है। यह फिल्म बहुत ही जल्द एक प्रीमियम ऑडिटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।'

शेखर कपूर और सुचित्रा के केस में बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं अपनी बात खुद कर सकती हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें