फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि ने भोपाल में किया ये अनोखा काम, क्लाइमेट वॉरियर्स संग मिलकर शहर को दिया ये तोहफा

Mon, 02 Mar 2020 08:06 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
विज्ञापन
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर्यावरण से बहुत प्यार करती हैं और लोगों में जागरूकता लाने के लिए वह हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती हैं। भूमि का 'क्लाइमेट वॉरियर' नाम का एक अभियान है, जिसके माध्यम से वह लगातार जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रही हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'दुर्गावती' के लिए भोपाल में शूटिंग कर रही थी, जहां वह प्लास्टिक प्रदूषण पर लगाम लगाने वाली एक पहल को देखकर काफी प्रभावित हुईं। भूमि इस पहल का समर्थन करने के लिए सामने आईं और शहर के प्लास्टिक दान केंद्र और भोपाल नगर निगम को उनके सराहनीय काम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग का प्रबंधन करने वाली स्थानीय टीम को इस बात की जानकारी थी। उन्होंने भोपाल के बोट क्लब में 'वेस्ट टू आर्ट' नाम के अभियान का अनावरण करने के लिए भूमि से संपर्क किया। भोपाल के लोगों और सभी अधिकारियों की पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से की जा रही कड़ी मेहनत को भूमि ने समझा और आने काे हां कह दी। 

वेस्ट टू आर्ट अभियान का उद्देश्य शहर के लोगों को प्लास्टिक की खपत और प्रदूषण को रोकने के लिए याद दिलाना है। यह शुरुआत प्लास्टिक दान केंद्र और भोपाल नगर निगम ने की है, और उम्मीद है कि पर्यावरण संरक्षण पर ज्यादा जागरूकता बढ़ाने में इससे मदद मिलेगी। शहरभर की सैकड़ों किलोग्राम बेकार प्लास्टिक से एक अनूठी कला के टुकड़े को तैयार किया गया है। यह पहल प्लास्टिक दान केंद्र ने की है, जो कला के माध्यम से प्लास्टिक के खतरे को रोकने के लिए शक्तिशाली संदेश देना चाहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें