हनी त्रेहन फिल्म निर्देशन में भले ही नए हों लेकिन कास्टिंग निर्देशन से उनका लगभग दो दशक पुराना नाता है। उन्होंने कमांडो 3, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी, फुकरे रिटर्न्स, हिंदी मीडियम, रईस, फोर्स 2, उड़ता पंजाब, तलवार जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की कास्टिंग की है। इसके अलावा सोनचिड़िया, ए डेथ इन द गंज, तलवार जैसी फिल्मों के निर्माण से भी वह जुड़े रहे हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जूही चावला के साथ अंतिम फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का निर्माण भी हनी ने ही किया है। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ ही रहा है। हालांकि, फिर भी लोगों को काम तो करना ही है इसलिए अपनी जान को हथेली पर रखकर लोग अपने कार्यों में व्यस्त हैं। फिल्मों के कुछ बड़े कलाकार भी इस वायरस का शिकार होकर ठीक हो चुके हैं। इन कलाकारों में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, किरण कुमार, जोया मोरानी, करीम मोरानी, कनिका कपूर आदि शामिल हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम अब भी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत स्थिर है।
पढ़ें: प्रोमो रिलीज होते ही स्टार भारत पर आया संकट, ऑन एयर होने से पहले ही ठप हुई इस शो की शूटिंग