फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पेद्दी’ में जान्हवी के किरदार पर बवाल! राशि खन्ना का पुराना बयान वायरल; महिलाओं के किरदार पर कही थी ये बात

Sun, 07 Jun 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashii Khanna: राशि खन्ना ने पिछले साल फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के किरदारों को पेश करने पर बड़ा बयान दिया था। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा था। 

विज्ञापन
राशि खन्ना और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पेद्दी’ फिल्म के रिलीज के बाद से ही जान्हवी कपूर के किरदार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार को वल्गर बताने पर कई सेलेब्स अपना रिएक्शन दे चुके हैं। ऐसे में राशि खन्ना का पुराना इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @raashiikhanna

महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर एक्ट्रेस का बयान
‘पेद्दी’ के रिलीज के बाद साउथ सिनेमा में महिलाओं की प्रस्तुति को लेकर एक बड़ी बहस भी शुरू हो गई है। पिछले साल एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी फिल्मों में महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर बात की थी।

पिछले साल जूम से बातचीत के दौरान उन्होंने साउथ सिनेमा में महिलाओं की प्रस्तुति पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत जरूरी है कि मैं जो भी कर रही हूं, उसमें मैं कंफर्टेबल रहूं। अगर मुझे लगता है कि कोई लाइन क्रॉस हो रही है और उसमें मैं सस्ती लग सकती हूं, तो मैं उसे मना कर दूंगी। हर एक्टर का अलग कंफर्ट जोन होता है, और मैं किसी को जज नहीं करती।’

ये भी पढ़ें- ‘बार-बार करता रहा किस’, प्रिया बापट ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव; को-एक्टर के गलत व्यवहार का किया खुलासा

राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

ऑब्जेक्टिफिकेशन सिर्फ साउथ नहीं, बॉलीवुड में भी
उन्होंने आगे कहा, ‘जहां तक महिलाओं की प्रस्तुति की बात है, यह सिर्फ साउथ की बात नहीं है; मैं नॉर्थ में भी इसे काफी देखती हूं। यह पूरी तरह एक्टर की पसंद पर निर्भर करता है। कुछ लोग इसमें कंफर्टेबल होते हैं, कुछ नहीं। मैंने साउथ में कई कमर्शियल फिल्में की हैं, इसलिए अब मुझे लगता है कि हिंदी में एक कदम आगे बढ़ाकर कंटेंट वाली फिल्मों में काम करना चाहिए। मैं कमर्शियल फिल्में करने में ठीक हूं, लेकिन मेरी भी एक लिमिट है। हर एक्टर की अपनी सीमा होती है, और वही उन्हें परिभाषित करती है।’

विज्ञापन

पेद्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’
राम चरण चार जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें